FWICE फ़िल्म इंडस्ट्री के सभी विधाओं से जुड़े कामगारों के लिए बड़ी योजनाओं का करेगा ऐलान आवास योजना से लेकर जीवन बीमा तक, FWICE फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए तमाम बड़ी योजनाओं का करेगा ऐलान



 फ़ेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICEजल्द ही फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कामगारों से संबंधित एक बड़ा ऐलान करने जा रही है। इसके तहत FWICE आवास योजनाफ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कामगारों के लिए मोबाइल कार्डियाक एम्बुलेंस और विभिन्न विधाओं से जुड़े कामगारों के लिए एक जीवन बीमा योजना लाने जा रहा है।
फ़ेडरेशन से जुड़े पदाधिकारी इस योजना का ऐलान मीडिया के सामने 22 जनवरी, 2020 को मुम्बई में करेंगे। मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट स्किल्स काउंसिल (MESC) के अध्यक्ष सुभाष  फ़िल्मकार डेविड धवन और मधुर भंडारकरकॉमेडियन कपिल शर्मासंगीतकार सलीम-सुलेमान और  एम्बुलेंस को दान के तौर पर देनेवाले स्वास्तिक प्रोडक्शन के राहुल तिवारी भी इस खास मौके पर उपस्थित होंगे।
इन तमाम योजनाओं की पहल का श्रेय FWICIE के पदाधिकारी बीएन तिवारीफ़िल्म स्टूडियो सेटिंग और एलायड मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरीFWICE के खजांची गंगेश्वेर श्रीवास्तवFWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे और AIFEC के अध्यक्ष को जाता है।

इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए FWICE के बी। एन। तिवारी ने कहा, "हम तकनीशियन से लेकर डांसर्स तक  1000 ग़रीब  बेरोज़गारो लोगों को राशन का वितरण करेंगे।उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, "10,000 कामगारों में से हरेक कामगार को तीन लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाएगा। इसे हमने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि जाने-माने फ़िल्मकार सुभाष घई सभी सदस्यों को इससे संबंधित प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।"
तमाम कामगारों का नेतृत्व कर रहे गंगेश्वर श्रीवास्तव ने कहा, "शुरुआती तौर पर राशन के वितरण के बाद हम आगे चलकर 200-300 ऐसे कामगारों को नियमित तौर पर राशन मुहैया कराएंगेजो बेरोज़गार हैं। उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हम 50,000 ऐसे कामगारों को घर मुहैया कराएंगेजिनके पास अपना कोई घर नहीं हैं। ऐसे कामगारों को बाज़ार की कीमतों से कहीं कम दाम पर घर मुहैया कराए जाएंगे। इस आवास योजना से जुड़े प्रेजेंटेशन के वक्त ख़ुद बिल्डर भी मौजूद होंगे।
गंगेश्वर श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी भी दी कि इस कार्यक्रम के दौरान मोबाइल कार्डियाक एम्बुलेंस का उद्घटान भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह एम्बुलेंस हर फ़िल्म सेट पर जाएगी और मुफ़्त में कामगारों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इस बात को सब जानते हैं अति व्यस्त होने और समय अभाव की वजह से कामगार अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते हैं। फ़ेडरेशन की मंशा और अधिक एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की  है।
इस कार्यक्रम का आयोजन कामगारों के नेता गंगेश्वेर श्रीवास्तव के जन्मदिन के मौके पर किया जा रहा है। फ़ेडरेशन की योजना है कि वे अपने मुख्य पदाधिकारियों के जन्मदिन के मौकों पर कामगारों के लिए बनाई गईं कल्याणकारी योजनाओं का इसी तरह ऐलान करते रहें। यह कार्यक्रम 22 जनवरी, 2020 को मुम्बई के फ़िल्मसिटी स्थित रिलायंस स्टूडियोज़ में शाम 5 बजे से शुरू होगा।


Comments

Popular posts from this blog

Ajivasan's ACT with Suresh Wadkar, Padma Wadkar, Sonu Nigam, Vijay Prakash et al explores art, commerce and technology of music Ajivasan ACT takes music to newer heights

महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे, गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ,डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नीस और टूरिज्म मिनिस्टर मंगल प्रभात लोधा के साथ गायिका मधुश्री ने की गणेश आरती ! फिल्मी जगत के नामी सितारों ने भी किया राजनीतिक हस्तियों के साथ विसर्जन के पहले गणराज की आरती !

The Music Video Project (MVP) by MCGM with Kala Ghoda Arts Festival brings to you a celebration of our diverse, creative and inclusive city of Mumbai, The Music Video Project (MVP) Kick Off, powered by 48 Hour Film Project kicked off with dignitaries on July 29, at 5pm at Rude Lounge, Powai with 12 musicians, 70 film teams.